जमीन पर कब्जे की कोशिश, महिला को पीटकर किया घायल

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। गांव गोरिया में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। आरोप है कि कोर्ट में केस लंबित होने के बावजूद दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और ट्रैक्टर के साथ खेत पर कब्जा करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें महिला को चोटें आईं। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता कविता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 30 मई की शाम उन्हें सूचना मिली कि गांव के ही अंकित, रानी, भरत सिंह, संदीप, दीपक और राहुल लाठी-डंडे और ट्रैक्टर लेकर उनके खेत में घुस गए हैं और जबरन जमीन जोतकर कब्जा करने की फिराक में हैं। कविता अपने बेटे प्रमेश के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों को खेत जोतने से मना किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कविता को गंभीर चोटें आई। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए।डायल 112 से नहीं मिली मदद, चरखी दादरी अस्पताल में कराया भर्तीपीड़ित पक्ष का आरोप है कि वारदात के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल किया। लेकिन काफी देर तक कोई मौका पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने साल्हावास थाना प्रभारी को सरकारी फोन पर सूचना दी। चोटें अधिक होने और रात के समय साधन न होने के कारण पीड़िता चौकी नहीं जा सकी। अदालत में पेंडिंग है जमीनी विवादपीड़िता कविता ने बताया कि जिस जमीन को लेकर यह पूरा विवाद और हमला हुआ है। उसका एक केस झज्जर कोर्ट में लंबित है। इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 31 जुलाई को होनी है। कोर्ट में केस होने के बावजूद आरोपी पक्ष जबरन जमीन हथियाना चाहता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जमीन पर कब्जे की कोशिश, महिला को पीटकर किया घायल #AttemptToGrabLand #WomanBeatenAndInjured #SubahSamachar