Sonipat News: शक के दायरे में हिमांक पर हमला, शिमला पहुंची रोहतक पुलिस

माई सिटी रिपोर्टररोहतक। शिमला के मनीषा मित्तल हत्याकांड में गिरफ्तार भाई रोहतक की शोरा कोठी निवासी हिमांक मित्तल पर एक जून की रात सिंहपुरा गांव के पास हुआ हमला शक के दायरे में आ गया है। बहुअकबरपुर थाने से पुलिस की टीम शिमला पहुंची है। जांच टीम शिमला पुलिस से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हिमांक पर हुआ हमला मनीषा हत्याकांड की साजिश की कड़ी तो नहीं थी।शिमला पुलिस ने रोहतक पुलिस से इनपुट शेयर किया है कि एक जून की रात को हिमांक पर हमला हुआ था। उसे उसके साथी गोविंद ने अस्पताल में दाखिल कराया था। हिमांक ने गोविंद की मौजूदगी में ही बयान दर्ज कराए थे। कहीं ऐसा तो नहीं मनीषा हत्याकांड के शक की सुई हिमांक पर न आए इसलिए पहले ही उसके ऊपर हमला करवा दिया। ऐसे में पुलिस आरोपी गोविंद को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। शिमला से पुलिस के लौटने के बाद बहुअकबरपुर थाना पुलिस आला अधिकारियों से इस संबंध में मंत्रणा करेगी।-------------हिमांक ने नहीं बताया था गाड़ी का नंबर और हमले की वजहपुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दो जून को हिमांक मित्तल (33) ने बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह अविवाहित है। उसका गोकर्ण रोड के अलावा सिंहपुरा में भी स्कूल है। एक जून की रात को वह कार से सिंहपुरा वाले स्कूल से घर आ रहा था। रास्ते में उसकी कार के आगे काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें सवार दो-तीन युवक नीचे उतरे। उनके पास बिंडे थे। पहले तो युवकों ने गाली-गजौज की। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। उसके हाथ व पैरों पर चोटें मारीं। कार को तोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बयान देते समय उसका दोस्त भैयापुर निवासी गोविंद भी मौजूद था। एफआईआर में भी इसका जिक्र है। हिमांक यह नहीं बता पाया कि उसके ऊपर युवकों ने क्यों हमला किया। गाड़ी का नंबर क्या था।।वर्जनबहुअकबरपुर थाने से जांच टीम शिमला गई है। लौटने पर अधिकारियों से पूरे मामले को लेकर मंथन करेंगे। जरूरत पड़ी तो आरोपी गोविंद को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएंगे। हिमांक पर हमला संदिग्ध लग रहा है। -सोहन लाल, कार्यकारी थाना प्रभारी बहुअकबरपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 00:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: शक के दायरे में हिमांक पर हमला, शिमला पहुंची रोहतक पुलिस #AttackOnHimankUnderScrutiny;RohtakPoliceReachShimla. #SubahSamachar