Panipat News: शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, एटीएल, रोबोटिक्स और एस्ट्रोनॉमी लैब को मिलेगी नई उड़ान

पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद ने समग्र शिक्षा के तहत स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, रोबोटिक्स और एस्ट्रोनॉमी लैब के प्रभावी संचालन और निगरानी के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। पानीपत जिले में यह प्रशिक्षण 13 और 14 जुलाई को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित होगा। इसमें जिले के 19 सरकारी विद्यालयों के संबंधित शिक्षक और विद्यालय प्रमुख भाग लेंगे।विभाग के अनुसार प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के दौरान लैब के संचालन, उपकरणों के उपयोग, गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी से संबंधित जानकारी दी जाएगी।जिला शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की है। साथ ही संबंधित विद्यालय प्रमुखों को स्वयं प्रशिक्षण में भाग लेने और अपने साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या कंप्यूटर विज्ञान विषय के दो शिक्षकों को अनिवार्य रूप से लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की सूचना सभी संबंधित विद्यालयों तक तत्काल पहुंचाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।हरियाणा में समग्र शिक्षा के तहत 391 सरकारी विद्यालयों में एटीएल, रोबोटिक्स और एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित की गई हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना है।इन स्कूलों में स्थापित होंगी अटल टिंकरिंग लैबजीएमएसएसएस जीटी रोड (लालबत्ती), सौदापुर, जलालपुर-1, तहसील कैंप, काबड़ी, उग्राखेड़ी, कृष्णपुरा, किवाना, बड़ौली, सिवाह, उरलाना कलां, हथवाला, राक्सेड़ा, मांडी, बापौली, कुराना, सनौली खुर्द, रेर कलां, बबैल।वर्जन- जिला स्तरीय प्रशिक्षण से शिक्षकों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और एटीएल, रोबोटिक्स व एस्ट्रोनॉमी लैब का प्रभावी संचालन सुनिश्चित होगा। सभी बीईओ, विद्यालय प्रमुखों और संबंधित शिक्षकों को निर्धारित तिथि व समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को इन अत्याधुनिक सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, एटीएल, रोबोटिक्स और एस्ट्रोनॉमी लैब को मिलेगी नई उड़ान #ATL #Robotics #AndAstronomyLabsSetToSoarToNewHeights #SubahSamachar