Mandi News: एथलेटिक सेंटर दे रहा युवाओं के सपनों को उड़ान
300 से अधिक युवा तीनों पहर बहा रहे पसीनाखेलों के जरिये फिटनेस के साथ संवार रहे भविष्यसंवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश में बढ़ते नशे के बीच जोगिंद्रनगर स्थित खेल सेवा एवं युवा विभाग का एथलेटिक सेंटर युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनकर उभरा है। यहां मंडी और कांगड़ा जिलों के 300 से अधिक युवा सुबह, दोपहर और शाम नियमित अभ्यास कर खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। एथलेटिक्स के साथ फुटबाल और क्रिकेट में भी युवाओं की बढ़ती रुचि सकारात्मक माहौल तैयार कर रही है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ भारतीय सेना और पुलिस भर्ती की तैयारियों में जुटे हैं। पूर्व सैनिक एवं खेल प्रशिक्षक नेत्र सिंह निशुल्क प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। जोगिंद्रनगर के एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि एथलेटिक सेंटर में खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए खेल सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाने के लिए खेलें सबसे बेहतर विकल्प हैं। मेहनत और नियमित अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। -पल्लवी, धाविकाखेल युवाओं को फिट रखने के साथ बेहतर कॅरिअर के अवसर भी उपलब्ध करवाते हैं। नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी भी मजबूत होती है। -प्रिंस, पुलिस भर्ती अभ्यर्थीखेलें केवल शरीर को ही नहीं बल्कि व्यक्ति की जीवनशैली को भी अनुशासित बनाती हैं। युवाओं को नशे से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम खेलें ही हैं। -नेत्र सिंह, पूर्व सैनिक एवं खेल प्रशिक्षकखेलों का सकारात्मक नशा युवाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है। नियमित अभ्यास से शरीर और मन दोनों मजबूत होते हैं। -आयुष, खिलाड़ीमौजूदा समय में युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। समाज के हर वर्ग को इस दिशा में आगे आना चाहिए। -दीक्षा, धाविका
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 16:15 IST
Mandi News: एथलेटिक सेंटर दे रहा युवाओं के सपनों को उड़ान #AthleticCenterIsGivingWingsToTheDreamsOfYouth #SubahSamachar
