Sonipat News: ग्रेडेशन का लाभ देने के निर्णय का खिलाड़ियों ने किया स्वागत
खरखौदा। प्रदेश सरकार की तरफ से भविष्य में आयोजित होने वाले स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन का लाभ देने के निर्णय का क्षेत्र के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने स्वागत किया है। इस फैसले को खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और खेलों को नई दिशा देने वाला कदम बताया जा रहा है।हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन व ओलिंपिक हरियाणा से जुड़े विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि लंबे समय से राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को भी उनकी उपलब्धियों के आधार पर ग्रेडेशन लाभ दिए जाने की मांग उठती रही है। सरकार के इस निर्णय से अब खिलाड़ियों को आगे शिक्षा, भर्ती और अन्य अवसरों में लाभ मिलने का रास्ता मजबूत होगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम व हरियाणा ओलिंपिक अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। विधायक का कहना है कि ग्रेडेशन नीति का लाभ मिलने से खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अधिक उत्साह के साथ भाग लेंगे और हरियाणा की खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 19:27 IST
Sonipat News: ग्रेडेशन का लाभ देने के निर्णय का खिलाड़ियों ने किया स्वागत #AthletesWelcomedTheDecisionToGrantTheBenefitOfGradation. #SubahSamachar
