Una News: बेस्ट कैडेट लिखित परीक्षा में अथर्व प्रथम

मैप रीडिंग में शिवांश ने झटका दूसरा स्थानजेएस विजडम स्कूल के छात्रों ने एनसीसी कैंप में किया शानदार प्रदर्शनसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। हाल ही में आयोजित एनसीसी कैंप में जेएस विजडम वर्ल्ड स्कूल ऊना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्र शिवांश ने मैप रीडिंग प्रतियोगिता में द्वितीय जबकि अथर्व ने बेस्ट कैडेट की लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा सृष्टि राणा ने कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डिक्लेमेशन, मैप रीडिंग और बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्हें एनसीसी का बेस्ट कैडेट मेडल भी प्रदान किया गया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए कमांडिंग ऑफिसर ने उन्हें रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) के लिए चयनित किया है। अंशिका ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जबकि वर्णिका ने खो-खो में बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर में प्रथम और बेस्ट कैडेट लिखित परीक्षा में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन जगदीश राम, एमडी सुनील चौधरी एवं प्रिंसिपल रेणुका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 17:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: बेस्ट कैडेट लिखित परीक्षा में अथर्व प्रथम #AtharvaFirstInBestCadetWrittenExam #SubahSamachar