Vat Purnima Vrat 2026: आज है वट पूर्णिमा व्रत, जानें व्रत कथा, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
Vat Purnima Vrat: हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा व्रत को विवाहित महिलाओं के सबसे पवित्र व्रतों में गिना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। इसे पति-पत्नी के अटूट रिश्ते, समर्पण और निष्ठा का प्रतीक माना गया है। इस शुभ दिन महिलाएं वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की मान्यता है। साल 2026 में यह व्रत सोमवार, 29 जून को रखा जाएगा। यह पर्व खासतौर पर महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बड़े श्रद्धाभाव से मनाया जाता है, जबकि उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में इसी तरह का व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 01:49 IST
Vat Purnima Vrat 2026: आज है वट पूर्णिमा व्रत, जानें व्रत कथा, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व #Festivals #National #VatPurnimaVrat2026 #VatSavitriVratKatha #VatPurnimaDate2026 #VatPurnimaPujaVidhi #VatPurnimaShubhMuhurat #SavitriSatyavanStory #BanyanTreePujaSignificance #VatPurnimaVratRules #SubahSamachar
