Noida News: जरूरतमंदों को मिले सहायक उपकरण
फोटो----------नोएडा (संवाद)। सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा एक सम्मान मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों की माताओं के त्याग, बलिदान और समर्पण को सम्मान दिया गया। संस्था के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल इलाज नहीं बल्कि परिवार को समाज में सम्मान दिलाना है। कार्यक्रम में बच्चों को कूलर, पंखा, वॉकर, स्टिक, सीपी चेयर व अध्ययन किट वितरित की गईं। साथ ही माता-पिता को बच्चों की देखभाल और एक्सरसाइज की ट्रेनिंग दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:39 IST
Read More:
Assistive devices for the needy
Noida News: जरूरतमंदों को मिले सहायक उपकरण #AssistiveDevicesForTheNeedy #SubahSamachar
