Assembly Elections 2026: तमिलनाडु में TVK का घोषणा पत्र जारी, बंगाल और असम में नेताओं के बीच जुबानी जंग
इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। निर्वाचन आयोग की टीमें राज्यों के दौरे कर तैयारियों की समीक्षा कर रही है। इसी बीच राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नाम का एलान करना भी शुरू कर दिया है। कहीं चुनावी घोषणा पत्र के वादों से जनता को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं, तो किसी राज्य में क्षेत्रीय अस्मिता को मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कई राजनीतिक दलों के बड़े चेहरे जनसभाओं के माध्यम से जनाधार बढ़ाने की कवायद भी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कैसा राजनीतिक माहौल है चुनाव आयोग की तैयारियां कहां तक पहुंचीं जानिए इस खबर में निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की औपचारिक घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले किस राज्य में कौन सी सियासी गतिविधि सुर्खियां बटोर रही है राजनीतिक दलों के बीच कैसे सियासी गठजोड़ पर मंथन हो रहा है विधानसभा सीटों पर उतारे जा रहे प्रत्याशियों में कौन कद्दावर उम्मीदवार है, किसे पहली बार किस्मत आजमाने का मौका मिल रहा है राजनीतिक धुरंधरों में किसके पास विरासत की ताकत है कौन पहली बार राजनीतिक अखाड़े में दांव-पेंच आजमाने आ रहा है सियासी चौसर पर कितने नए राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी पहली बार अपना भाग्य आजमाएंगे ऐसे तमाम सवालों से जुड़े अपडेट्स भी अमर उजाला की इस रिपोर्ट में एक ही जगह पर पढ़ें खबर अपडेट की जा रही है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 14:55 IST
Assembly Elections 2026: तमिलनाडु में TVK का घोषणा पत्र जारी, बंगाल और असम में नेताओं के बीच जुबानी जंग #IndiaNews #National #SubahSamachar
