Assembly Elections LIVE: बंगाल में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, आज नितिन नवीन और जेपी नड्डा की रैलियां-रोड शो
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्य में कई जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन का पहला कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल में दारिबेरिया स्कूल मोड़ स्थित काली मंदिर मैदान में जनसभा है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे एगरा में रोड शो करेंगे, जो एगरा शारदा शशिभूषण कॉलेज से शुरू होकर दीघा मोड़ तक जाएगा। दोपहर बाद 3:00 बजे वह केशियारी में एक और रोड शो का नेतृत्व करेंगे। यह रोड शो केशियारी हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर केशियारी सेंट्रल बस स्टैंड पर समाप्त होगा। वहीं, जेपी नड्डा सुबह 11:00 बजे बहरामपुर जिले के बुर्वान क्षेत्र में रोड शो करेंगे, जो पंचतुपी नेताजी प्रतिमा से घोषपाड़ा तक निकलेगा। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे कांथी जिले के पटाशपुर पूर्वा के मोंगलामोरो में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 08:51 IST
Assembly Elections LIVE: बंगाल में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, आज नितिन नवीन और जेपी नड्डा की रैलियां-रोड शो #IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #WestBengal #TamilNadu #Bjp #Tmc #SubahSamachar
