Family Saga: बंगाल में ननद-भाभी की लड़ाई, तमिलनाडु के CM ने बेटा तो केरल के सीएम ने उतारा दामाद, जीतेगा कौन?
चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश- पुदुचेरी में 4 मई मतगणना का दिन है। इसी के साथ साफ हो जाएगा कि इन राज्यों में नई सरकार किसकी होगी। कई राज्यों में तो राजनीतिक दलों ने अपने कद्दावर नेताओं के परिवारवालों को भी टिकट दिया है। कुछ सीटों पर परिवारों की पुरानी हनक बरकरार रखने के लिए उनके परिजनों को टिकट दिए गए हैं, ताकि वे अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकें। ऐसी भी सीटें हैं जहां परिवार के ही दो लोग आमने-सामने हैं। विरासत की इस जंग में कौन जीतेगा किसे हार मिलेगी ये भी आज तय हो जाएगा। आइये जानते हैं ऐसी ही सीटों के बारे में… 1. तमिलनाडु स्टालिन परिवार: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस बार पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं, उनके बेटे और उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे राज्य की राजनीति में दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। जहां 2022 में स्टालिन कैबिनेट में उन्हें मंत्री पद मिला तो वहीं 2024 में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने का एलान किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 00:22 IST
Family Saga: बंगाल में ननद-भाभी की लड़ाई, तमिलनाडु के CM ने बेटा तो केरल के सीएम ने उतारा दामाद, जीतेगा कौन? #IndiaNews #National #AssemblyElectionResult #VidhanSabhaChunav2026 #AssemblyElectionResult2026 #PoliticalFamilyBattlesIndia #BengalNanadBhabhiPolitics #TamilNaduCmSonElection #KeralaCmSon-in-law #FamilyPoliticsIndia #2026AssemblyElections #DynastyPoliticsIndia #SubahSamachar
