असम चुनाव: डीपफेक वीडियो के खिलाफ पुलिस पहुंचीं कुंकी चौधरी, भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। गुवाहाटी सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ रहीं असम जातीय परिषद (एजेपी) की युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'डीपफेक' यानी फर्जी वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कुंकी का कहना है कि ये वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से उनकी छवि खराब करने के लिए बनाए गए हैं। सीएम सरमा के बयान पर विवाद पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुंकी चौधरी की मां सुजाता गुरुंग चौधरी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि कुंकी की मां ने सोशल मीडिया पर 'बीफ' खाने से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं, जिससे 'सनातनी' लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। यह भी पढ़ें:Kerala Elections:राहुल गांधी ने सीएम विजयन पर साधा निशाना, कहा- बच्चों को बचाने के लिए पीएम के आगे झुके शिकायत में क्या-क्या कहा गया कुंकी चौधरी ने पुलिस शिकायत में साफ कहा है कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी और बदले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये वीडियो मेरी छवि, गरिमा और मेरे चुनावी भविष्य को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फैलाए जा रहे हैं। इसमें एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। हद तो तब हो गई जब साजिशकर्ताओं ने मेरी मां को भी इसमें घसीट लिया। समाज में हमारी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की गई है। कुंकी ने पुलिस से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके सम्मान की बात नहीं है, बल्कि चुनाव में गलत तरीके से जनता को गुमराह करने और एआई का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा हार से डर गई है-कुंकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद कुंकी ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन सोशल मीडिया हैंडल से ये फर्जी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, उनमें से कुछ लोग भाजपा से जुड़े हैं और मुख्यमंत्री के करीबी हैं। 27 साल की कुंकी चौधरी ने लंदन के 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' (यूसीएल) से मास्टर डिग्री हासिल की है। वह इस चुनाव में सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं और अपना पहला चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा के कद्दावर और वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्ता से है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 19:07 IST
असम चुनाव: डीपफेक वीडियो के खिलाफ पुलिस पहुंचीं कुंकी चौधरी, भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप #IndiaNews #National #AssamAssemblyPolls #KunkiChowdhury #DeepfakeVideoControversy #SubahSamachar
