Noida News: अस्मिता खेलो इंडिया का आयोजन आज

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एक दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला स्पोर्ट्स लीग का आयोजन शनिवार को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में होगा। आयोजकों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसका उद्देश्य बालिका वर्ग में खेल प्रतिभाओं को निखारना और भागीदारी मजबूत करना है।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में जिलेभर से हैंडबॉल, वॉलीबॉल में 10 से 12 टीम और टेबल टेनिस में 15 से 20 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना हैं। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में जिला हैंडबॉल संघ, गौतमबुद्धनगर की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अस्मिता खेलो इंडिया का आयोजन आज #AsmitaKheloIndiaOrganizedToday #SubahSamachar