एशियाड: जापान से फोन पर बोलीं सीमा कुमारी- आराम नहीं तैयारी करूंगी, देश को और पदक दिलाऊंगी
जापान में एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 हजार मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद सीमा ने फोन पर अमर उजाला से बात की। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य 2028 में अमेरिका में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेकर देश को पदक दिलाना है। अब पदक जीतने के बाद आराम नहीं बल्कि ओलंपिक के लिए और मेहनत करनी है। एशियाड में दो दिन बाद सीमा 5000 मीटर दौड़ में भाग लेंगी। कांस्य पदक के बाद पूरे देश की उम्मीदें उनसे बढ़ गई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 22:32 IST
एशियाड: जापान से फोन पर बोलीं सीमा कुमारी- आराम नहीं तैयारी करूंगी, देश को और पदक दिलाऊंगी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #SeemaKumari #SubahSamachar
