एशियन गेम्स : भाला फेंक में कांस्य जीतने वाले रोहित बोले- भाले पर ग्रिप नहीं बन रही थी, ट्रैक भी फिसलन भरा था
13 साल के लंबे इंतजार, कड़े संघर्ष और लगातार मेहनत के बाद जौनपुर के भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव की झोली में पहला अंतरराष्ट्रीय पदक आया है। जापान में हुए एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद शुक्रवार को अपने घर लौटे रोहित ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में अपनी सफलता और संघर्ष की पूरी कहानी साझा की। फाइनल मुकाबले में बारिश के बीच आई मुश्किलों से लेकर बांस की डंडी से शुरू हुए सफर और उस दौर तक, जब उनके करियर पर सवाल उठने लगे थे, रोहित ने हर पहलू पर बात की। उनका कहना है कि यह पदक वर्षों की मेहनत का परिणाम है। अब लक्ष्य एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक का रंग बदलना और देश के लिए ओलंपिक पदक जीतना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 02, 2026, 23:11 IST
एशियन गेम्स : भाला फेंक में कांस्य जीतने वाले रोहित बोले- भाले पर ग्रिप नहीं बन रही थी, ट्रैक भी फिसलन भरा था #CityStates #Varanasi #Jaunpur #RohitYadav #AsianGames #JavelinThrow #SubahSamachar
