एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी: सीएम मान ने जारी किया कार्यक्रम, एक नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी 2026 का कार्यक्रम जारी किया। पंजाब सरकार पहली बार इसकी मेजबानी कर रही है। मान ने कहा कियह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि पहली बार पंजाब किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट 'हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026' की मेजबानी करने जा रहा है। 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लीग मैच जालंधर और सेमीफाइनल/फाइनल मुकाबले मोहाली में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत छह प्रमुख देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। 1 नवंबर (पंजाब दिवस) को शाम 7 बजे जालंधर में 'भारत बनाम पाकिस्तान' का ऐतिहासिक महा-मुकाबला होगा। मान ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ने के लिए सभी मैचों की एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखी है। लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 14, 2026, 08:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी: सीएम मान ने जारी किया कार्यक्रम, एक नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला #CityStates #Chandigarh-punjab #Jalandhar #Mohali #AsianChampionsTrophy #BhagwantMann #PunjabGovernment #MohaliHockeyStadium #SubahSamachar