Shimla: सिपाही से प्राइवेट गाड़ी धुलवाई, प्रताड़ना का भी आरोप, एएसआई निलंबित
हिमाचल पुलिस के एक एएसआई को सिपाही से अपनी प्राइवेट गाड़ी धुलवाना और प्रताड़ित करना महंगा पड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय (डीजीपी कार्यालय) ने अनुशासनहीनता और गंभीर आरोपों के चलते ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे पुलिस में तैनात एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एएसआई पर विभागीय आदेशों की अवहेलना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। पुलिस मुख्यालय ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए निलंबन अवधि के दौरान एएसआई का मुख्यालय चौथी आईआरबी जंगलबेरी (हमीरपुर) तय किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 21:22 IST
Shimla: सिपाही से प्राइवेट गाड़ी धुलवाई, प्रताड़ना का भी आरोप, एएसआई निलंबित #CityStates #Shimla #AsiSuspendedShimla #SubahSamachar
