Kurukshetra News: 21 जुलाई को पंचकूला कूच करेंगी आशा वर्कर्स

शाहाबाद। आशा वर्कर यूनियन ब्लॉक शाहाबाद की बैठक शनिवार को मारकंडा, शाहाबाद में ब्लॉक प्रधान परमजीत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 21 जुलाई को पंचकूला स्थित एनएचएम (एनएचएम) महानिदेशक कार्यालय के बाहर होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन और घेराव को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि आंदोलन के बाद भी सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 10 अगस्त से जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।बैठक को यूनियन की राज्य व जिला उपप्रधान रानी देवी, जिला सहसचिव कुशमलता तथा सीटू के जिला सहसंयोजक अनिल कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आशा वर्कर्स लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।बैठक में वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की मानदेय वृद्धि को जल्द लागू करने, आरोग्य मंदिर ऐप, टीबी सर्वे और पोलियो अभियान सहित विभिन्न कार्यों का बकाया भुगतान जारी करने तथा लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन कार्यों का बोझ कम करने की मांग उठाई गई। यूनियन का कहना है कि अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यों के कारण नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बैठक के अंत में ब्लॉक शाहाबाद की आशा वर्कर्स ने 21 जुलाई को बड़ी संख्या में पंचकूला पहुंचकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन में भाग लेने का संकल्प लिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 19, 2026, 03:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: 21 जुलाई को पंचकूला कूच करेंगी आशा वर्कर्स #ASHAWorkersToMarchToPanchkulaOnThe21st. #SubahSamachar