Sonipat News: आशा वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 21 को पंचकूला में करेंगी
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिविल सर्जन से केंद्र सरकार के नाम लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। सीआईटीयू के जिला कोषाध्यक्ष सीलकराम मलिक, वरिष्ठ नेता श्रद्धानंद सोलंकी ने कहा कि आशा वर्कर्स 21 वर्ष से एनएचएम पॉलिसी के तहत स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। कोरोना काल के दौरान आशा वर्कर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की। कोरोना महामारी में आशाओं की ओर से किए गए कार्य की सराहना करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन्हें ग्लोबल हेल्थ लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने वाली आशा वर्कर्स को सरकार लगातार आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। उनको दी जाने वाली प्रोत्साहन राशियों में कटौती कर रही है। बार-बार सरकार मनमाने तरीके से उन पर ऑनलाइन काम करने का दबाव बबना रही है। इससे आशा वर्कर्स की ओर से दी जाने वाली नियमित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यूनियन की जिला सचिव सुनीता ने बताया कि आशा वर्कर्स की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे देश में आशा वर्कर्स फैसिलिटेटर फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों में 10 जुलाई तक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए जाएंगे। राज्यस्तरीय मांगों को लेकर 21 जुलाई को पंचकूला में एनएचएम मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 18:55 IST
Sonipat News: आशा वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 21 को पंचकूला में करेंगी #AshaWorkersProtestForTheirDemands #WillDoSoInPanchkulaOn21st #SubahSamachar
