UP: भाई के सामने आशा संगिनी की पीटकर हत्या, पिता और दो बेटियों ने दिखाया खूनी रंग; तीनों हत्यारोपी हिरासत में
UP News:जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में विवादित जमीन की जोताई को लेकर हुए विवाद में भाई के सामने आशा संगिनी चेतना सिंह की हत्या कर दी गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों के साथ मिलकर मारपीट के दौरान घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपी पिता और उनके दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने घटनास्थल की जांच की है। मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। संदीप सिंह और ओम प्रकाश सिंह का परिवार बुधवार को सुबह आमने-सामने आ गया। आशा संगिनी चेतना सिंह (46) के भाई संदीप सिंह ने बताया उनके पिता स्वर्गीय रत्नाकर नन्हे सिंह ने अपने मौसा जय नारायण सिंह से गांव में ही 65 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री 2003 में अपनी पत्नी सुदामा सिंह के नाम पर कराई थी। जमीन का नामांतरण मां सुदामा सिंह के नाम पर हो चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 18:22 IST
UP: भाई के सामने आशा संगिनी की पीटकर हत्या, पिता और दो बेटियों ने दिखाया खूनी रंग; तीनों हत्यारोपी हिरासत में #CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
