Almora News: बारिश थमते ही धधकने लगे अल्मोड़ा, रानीखेत के जंगल
अल्मोड़ा/रानीखेत। बारिश बंद होते ही जंगलों में आग की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। जंगलों में लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। अल्मोड़ा के चितई डंपिंग जोन के पास जंगल में आग धधक उठी, जिसे फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया।चितई डंपिंग जोन के पास जंगल से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर टीम के पहुंचने तक हवा चलने से आग तेजी से जंगल क्षेत्र में फैलने लगी थी जिससे आसपास के लोगों की भी चिंता बढ़ गई। फायर यूनिट ने क्रैश फायर टेंडर से पानी की पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग बुझाई। इसके बाद टीम पाताल देवी जल संस्थान से वाहन में पानी भरकर फायर स्टेशन वापस लौटी।उधर रानीखेत में एक कान्वेंट स्कूल के पास जंगल में आग धधक गई। हवा चलने पर आग तेजी से फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर यूनिट को दी। सूचना मिलने पर फायर यूनिट टीम मौके पर पहुंची। मिनी हाई प्रेशर होजरील की सहायता से आग पर किसी तरह काबू पाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 19:58 IST
Almora News: बारिश थमते ही धधकने लगे अल्मोड़ा, रानीखेत के जंगल #AsSoonAsTheRainStopped #TheForestsOfAlmoraAndRanikhetStartedBurning. #SubahSamachar
