Report: एआई के विस्तार से बदला जॉब मार्केट, एंट्री-लेवल की भर्तियां घटीं; कंपनियां कर रहीं नई स्किल्स की मांग
AI Adoption: कंपनियों में कृत्रिम मेधा (AI) के बढ़ते उपयोग का असर अब भर्ती प्रक्रिया पर भी दिखने लगा है, खासकर प्रवेश स्तर (Entry-Level) की नौकरियों पर। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई तकनीक अपनाने से कंपनियों की नियुक्ति संबंधी प्राथमिकताएं बदल रही हैं और पारंपरिक भूमिकाओं की मांग में बदलाव देखा जा रहा है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER) द्वारा किए गए एक अध्ययन, जिसे OpenAI का समर्थन प्राप्त है, के अनुसार एआई के विस्तार से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य संरचना और कौशल की जरूरतें बदल रही हैं। इससे कंपनियां अब अधिक तकनीकी और डिजिटल दक्षता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:07 IST
Report: एआई के विस्तार से बदला जॉब मार्केट, एंट्री-लेवल की भर्तियां घटीं; कंपनियां कर रहीं नई स्किल्स की मांग #Jobs #National #SubahSamachar
