UP: प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी; यह है अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बृहस्पतिवार को काशी से अयोध्या और गोरखपुर से मेरठ तक मौसम ने करवट लिया। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं घने बादलों ने धूप रोक दी। इससे तापमान गिरा और ठंड का अहसास बढ़ गया। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, तराई के छह जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में ओले गिरने के आसार हैं। प्रदेश के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सुबह से छाए बादल, कई जिलों में बारिश बृहस्पतिवार सुबह वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। सोनभद्र, मीरजापुर और विंध्य क्षेत्र के अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई। मेरठ में सुबह धुंध और ठंड के साथ दिन की शुरुआत हुई। लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई जगह घने बादलों ने धूप ढक ली। सहारनपुर में वज्रपात की सूचना मिली। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक बढ़ गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 19:13 IST
UP: प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी; यह है अलर्ट #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #SubahSamachar
