पंजाब का लाल देश के लिए शहीद: मणिपुर में दुश्मनों के साथ मुठभेड़ में लगी गोली, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

पंजाब का लाल देश के लिए शहीद हुआ है। सुनाम के गांव महिलां का बहादुर सैन्य जवान गुरप्रीत सिंह ने देश के लिए बलिदान दिया है। गुरप्रीत मणिपुर में एक ऑपरेशन के दौरान देश-विरोधी तत्वों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। 21 वर्षों तक देश की सेवा करते आ रहे जांबाज सैनिक ड्यूटी निभाते हुए अदम्य साहस के साथ लड़े और मातृभूमि पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद जवान गुरप्रीत सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। नंबरदार यूनियन पंजाब के नेता रण सिंह महिलां ने सरकार से मांग की है कि शहीद के परिवार के लिए उचित मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव में शहीद के नाम पर स्मारक स्थापित किया जाए। शहीद गुरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब का लाल देश के लिए शहीद: मणिपुर में दुश्मनों के साथ मुठभेड़ में लगी गोली, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल #CityStates #Chandigarh-punjab #Manipur #ArmySoldier #Martyred #Punjab #SubahSamachar