सैन्यकर्मी हत्याकांड: गोली बरसाने के बाद तीन राज्य, आठ जिल पिस्टल और तमंचे के साथ साथी संग घूमता रहा गैंगस्टर
दिन दहाड़े सैन्यकर्मी की गोलियां बरसाकर हत्या करने के बाद गैंगस्टर विक्रांत उर्फ विक्की और उसका साथी केके पंडित तीन राज्यों के आठ जिलों की सीमा पार कर कुरुक्षेेत्र पहुंच गया। गिरफ्तारी के दौरान इनके पास तमंंचा भी था, यानी पांच दिन तक यह दोनों तमंचा लिए तीन राज्यों में घूमते रहे,किसी ने इन्हें पकड़ा। सनसनीखेज वारदात करने के बाद इन्हें एनकाउंटर का भी डर था। यूपी की अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की निति से भी वाकिफ थे।वारदात के बाद ही यूपी छोड़ने का इरादा इन्होंने बना लिया था। सूत्रों के अनुसार हत्या कर भागने के बाद यह हाथरस से अलीगढ़, मथुरा, पूर्वी दिल्ली,दक्षिणी दिल्ली,सोनीपत, पानीपत और करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचे। सर्विलांस से मिल रही लोकेशन से भी यह जानकारी सामने आई है। यह भी पढ़ेंसैन्यकर्मी हत्याकांड:पुलिस ढूंढ़ती रही, कुरुक्षेत्र जेल पहुंचे आरोपी, आरोपियों की अचानक गिरफ्तारी पा उठे सवाल सादाबाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। परिजन इंसाफ के लिए हाथरस से लखनऊ के बीच चक्कर लगाते रह गए और हमलावर एनकाउंटर से बच निकले। सादाबाद के समदपुर की रंजिश में पुलिस की निष्क्रियता ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया और परिवार का पुलिस से विश्वास उठ चुका है। पिता देवेंद्र सिंह व बहन डॉली का कहना है कि सबकुछ सुनियोजित था। भाई के ऊपर दर्ज मुकदमे, उनकी हत्या और फिर हत्यारोपियों का इस तरह पकड़ा जाना।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 09:21 IST
सैन्यकर्मी हत्याकांड: गोली बरसाने के बाद तीन राज्य, आठ जिल पिस्टल और तमंचे के साथ साथी संग घूमता रहा गैंगस्टर #CityStates #Hathras #ArmyManMurder #Gangster #HathrasNews #HathrasPolice #VickyUrfVikrant #KkPandit #SubahSamachar
