Bihar News: सड़क हादसे में घायल आर्मी जवान की इलाज के दौरान हुई मौत, दानापुर से घर लौटते समय हुआ था एक्सीडेंट

सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आर्मी जवान चंदन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह हादसा शनिवार की देर शाम उस समय हुआ, जब वह दानापुर से अपने घर लौट रहे थे। मृतक सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा निवासी इंद्रजीत सिंह के पुत्र थे। शनिवार रात को हुआ था हादसा परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर रात लगभग 9 बजे शिवगंज-बनियापुर मुख्य मार्ग पर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवारी नेथुआ चिमनी के समीप एक बुलेट सवार युवक अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। सलीमापुर पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से घायल जवान को तुरंत मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। मढ़ौरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक परिजन भी वहां पहुंच गए। स्थिति नाजुक होने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जवान ने तोड़ा दम हालांकि, बाद में आर्मी के अधिकारियों ने घायल जवान चंदन सिंह को दानापुर आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, क्योंकि वे दानापुर में ही तैनात थे। छुट्टी पर घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत होने की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के हैं तीन बच्चे चंदन सिंह की शादी सारण जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्षपुरा गांव निवासी अंशु देवी के साथ हुई थी, जिनसे उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। मौके पर सहाजितपुर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, गोवा पिपरपाती पंचायत के मुखिया अनिल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: इंटर की परीक्षा में कम नंबर आने से दुखी थी छात्रा, कमरा बंद कर उठाया खौफनाक कदम मासूम ने पिता को दीमुखाग्नि दानापुर आर्मी अस्पताल में मौत होने के बाद आर्मी के अधिकारियों और जवानों द्वारा शव को पैतृक घर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी देने के बाद शव को दाह संस्कार के लिए घाट पर ले जाया गया। मृतक के मासूम पुत्र ने मुखाग्नि दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 23:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: सड़क हादसे में घायल आर्मी जवान की इलाज के दौरान हुई मौत, दानापुर से घर लौटते समय हुआ था एक्सीडेंट #CityStates #Crime #Bihar #Saran #Baniapur #RoadAccident #ArmySoldier #ChandanSingh #Danapur #Accident #SubahSamachar