Panipat News: जेईई एडवांस में पानीपत के अर्चित ने हासिल की 103वीं रैंक

पानीपत। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की ओर से आयोजित जेईई एडवांस 2026 परीक्षा में पानीपत के छात्र अर्चित अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 103वीं रैंक प्राप्त की है। अर्चित की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।अर्चित अरोड़ा ने बताया कि इस सफलता के पीछे पिछले दो वर्षों की लगातार मेहनत और अनुशासित दिनचर्या रही। उन्होंने प्रतिदिन करीब 8 से 10 घंटे नियमित अध्ययन किया। अर्चित के अनुसार उन्होंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। यहां तक कि उन्होंने अपना निजी मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं किया। किसी जरूरी बातचीत के लिए वे अपनी माता के फोन का ही उपयोग करते थे।अर्चित ने बताया कि वे सप्ताह में केवल शनिवार और रविवार को दिल्ली जाकर कोचिंग लेते थे। इसके अलावा बाकी पांच दिन घर पर रहकर सेल्फ स्टडी पर पूरा फोकस करते थे। उनका मानना है कि नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। अर्चित के पिता डॉ. गिरीश अरोड़ा और माता डॉ. विनीता अरोड़ा दोनों चिकित्सक हैं। अर्चित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल दिया। डॉ. गिरीश अरोड़ा ने बताया कि जेईई एडवांस में सफलता के बाद अर्चित दिल्ली आईआईटी में प्रवेश लेकर स्नातक करना चाहते हैं। इसके बाद उनका सपना यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनने का है। अर्चित इसी दिशा में प्रयास कर रहे हैं। वहीं मॉडल टाउन वासी आकांक्षा ने जेईई एडवांस में देशभर में 1090 रैंक हासिल की है। आकांक्षा के पिता सुरेंद्र गोयल व्यवासायी हैं जबकि माता संध्या गोयल गृहिणी हैे। आकांक्षा का सपना दिल्ली आईआईटी में प्रवेश पाकर आगे की पढ़ाई करना है। संवादबहन कैनिफोर्निया में कर रही नौकरी डॉ. गिरीश अरोड़ा ने बताया कि अर्चित दिल्ली के आईआईटी कंप्यूटर साइंस से स्नातक करना चाहता है। उसके बाद वह यूपीएससी पास करना चाहता है। अर्चित की बहन आकृति अमेरिका के केलिफोर्निया में कंप्यूटर साइंस से स्नातक करने के बाद आईटी क्षेत्र में नौकरी कर रही है। उसके दोनों बच्चे होनहार हैं। अर्चित ने इसी वर्ष 12वीं में केआर मंगलम स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से 96:6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसकी बेटी आकृति ने सीबीएसई 10वीं में प्रदेश में टॉप ओर 12वीं में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जेईई एडवांस में देशभर में 103 रेंक हासिल करने वाला अर्चित अरोड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जेईई एडवांस में पानीपत के अर्चित ने हासिल की 103वीं रैंक #ArchitFromPanipatSecured103rdRankInJEEAdvanced #SubahSamachar