12 घंटे से भी अधिक लंबी होती है शिफ्ट , अर्चना पूरन सिंह ने बढ़ते काम के घंटों को लेकर जताई चिंता
फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर एक बहस जारी है। पिछले साल दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे काम की शिफ्ट की मांग की थी। जिसके बाद उन्हें कुछ फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा और इस मांग ने एक बहस को भी जन्म दिया। कई लोगों ने इंडस्ट्री में लंबे काम के घंटों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर चिंताएं जाहिर कीं। कई ने कलाकारों और क्रू दोनों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर किया है। हाल ही में कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'टोस्टर' के कलाकारों, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बनर्जी और अर्चना पूरन सिंह ने भी इसी तरह के मुद्दों पर बात की। अब अर्चना पूरन सिंह ने अधिक काम के घंटों को लेकर चिंता जताई है। क्रू मेंबर्स पर पड़ता है बुरा असर न्यूज 18 के साथ बातचीत में अर्चना पूरन सिंह ने बढ़ते काम के घंटों के दबाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि कैसे शिफ्टें अक्सर निर्धारित समय से आगे बढ़ जाती हैं, कभी-कभी 12 घंटे से भी अधिक लंबी हो जाती हैं। इसका विशेष रूप से उन क्रू मेंबर्स पर बुरा असर पड़ता है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लंबे समय तक शारीरिक रूप से कठिन काम में लगे रहते हैं। इसके बावजूद वे हमसे 13-14 घंटे काम करने और लंच ब्रेक न लेने की उम्मीद करते हैं। यह एक तरह की कंजूसी है। कंजूसी एक मानसिकता है। आप उन लाइटमैन को कैसे खाना नहीं खाने दे सकते जो घंटों धूप में खड़े रहते हैं उनके पास हमारे जैसे असिस्टेंट नहीं हैं, जो उनके लिए फल लाएं। यह बहुत बुरा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 14:04 IST
12 घंटे से भी अधिक लंबी होती है शिफ्ट , अर्चना पूरन सिंह ने बढ़ते काम के घंटों को लेकर जताई चिंता #Bollywood #International #National #ArchanaPuranSingh #ArchanaPuranSinghOnWorkingHours #ArchanaPuranSinghInToaster #ArchanaPuranSinghRoleInToaster #ArchanaPuranSinghMovies #ArchanaPuranSinghCareer #ToasterOnNetflix #ToasterReleaseDate #ToasterStarcast #ArchanaPuranSinghOnProductionHouses #SubahSamachar
