Yamuna Nagar News: श्लोकोच्चारण में अर्चना व हिमानी रहे अव्वल
अंबाला। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संस्कृति गरिमा मंच के तत्वावधान में मुत्सद्दीलाल आर्य गर्ल्स हाई स्कूल में अंतर्विद्यालय भाषण एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा विषयक भाषण और श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का सस्वर उच्चारण रहा। इसमें 13 प्रतियोगी दलों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व इनर व्हील क्लब की प्रधान रमन गुलाटी ने किया। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता में संपूर्ण मानव जाति के लिए उपदेश निहित हैं, जो श्रीकृष्ण को जगत गुरु के रूप में स्थापित करते हैं। मंच की संस्थापक विजया गुप्ता ने गीता के उपदेशों को जीवन में उतारने पर बल दिया।श्लोकोच्चारण के कनिष्ठ वर्ग में अर्चना और वरिष्ठ वर्ग में भारतीय पब्लिक स्कूल की हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में लॉर्ड कृष्णा स्कूल के अगम और वरिष्ठ वर्ग में सनातन धर्म सीसै ब्वॉयज स्कूल की अंशिका अव्वल रहे। मंच की प्रधान डॉ. भारती बंधु ने अतिथियों का स्वागत किया और सचिव सुनीता वर्मा ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 02:55 IST
Yamuna Nagar News: श्लोकोच्चारण में अर्चना व हिमानी रहे अव्वल #ArchanaAndHimaniExcelledInTheShlokaRecitation. #SubahSamachar
