प्रतापगढ़ : रामपुर खास में मोना का शक्ति प्रदर्शन, बोलीं- कांग्रेस को मिल सकती हैं 100 से अधिक सीटें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर खास पहुंचने पर शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। प्रतापगढ़ की सीमा से लेकर लालगंज तक जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। लालगंज के इंदिरा चौक पर आयोजित जनसभा में कांग्रेसियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। यहां मोना को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मोना ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपरलीक की घटनाएं और बेरोजगारी युवाओं के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, शिक्षक और छात्र भी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का दावा करने वाली भाजपा सरकार बेटियों को सुरक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर देने में विफल रही है।रामपुर खास की जनता से मिले समर्थन को अपनी ताकत बताते हुए मोना ने कहा कि क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:10 IST
प्रतापगढ़ : रामपुर खास में मोना का शक्ति प्रदर्शन, बोलीं- कांग्रेस को मिल सकती हैं 100 से अधिक सीटें #CityStates #Pratapgarh #UttarPradesh #AradhanaMishraMona #RampurKhasNews #PratapgarhNews #PramodTiwari #UpCongressNews #CongressRally #CongressSeatSharing #SubahSamachar
