Agra News: कोचिंग संचालकों के उत्पीड़न के खिलाफ आप्टा का सांकेतिक धरना
आगरा। ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) के बैनर तले रविवार को संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक पर कोचिंग संचालकों ने प्रशासनिक उत्पीड़न के विरोध में एक सांकेतिक धरना दिया। इससे पूर्व संजय पैलेस कोचिंग संस्थान पर संगठन की एक अहम बैठक भी हुई। आप्टा के संस्थापक व संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय ने रोष व्यक्त करते हुए कहा, हम शिक्षक हैं, अपराधी नहीं। जिस तरह प्रशासन बिना कोई समय दिए आए दिन कोचिंग सेंटरों को सील कर रहा है, उससे सभी संचालक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। आप्टा ने प्रशासन से मांग की है कि जिन भी शिक्षण संस्थानों के मानक पूरे नहीं हैं, उन्हें एक निश्चित समय दिया जाए। बिना मौका दिए तालाबंदी करना पूरी तरह अनुचित है। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित, मुकेश मिरचंदानी, राजकुमार गुप्ता, वैभव बंसल, पीयूष गर्ग, संजय तोमर, संतोष गुप्ता, दीपक धनकनी और दयाल सरन आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 01:24 IST
Agra News: कोचिंग संचालकों के उत्पीड़न के खिलाफ आप्टा का सांकेतिक धरना #APTA'sSymbolicProtestAgainstTheHarassmentOfCoachingCenterOperators. #SubahSamachar
