Meerut News: समिति के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसके तहत समिति के पदाधिकारियों ने अतराड़ा में शब्बीर सैफी के आवास पर बैठक की गई। इसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने मंजूर सैफी पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मंजूर सैफी, मीडिया प्रभारी को शराफत, हापुड़ जिला प्रभारी अलीजान सैफी, आईटी सेल के प्रभारी इमरान सैफी को नियुक्ति पत्र दिए गए। डॉ. नवाब सैफी ने समाज में बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। रहीसुद्दीन खान ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ इमरान सैफी, चांद सैफी, इकराम सैफी, नदीम सैफी, आरिफ सैफी, डाॅ. शकील सैफी, डॉ नवाब सैफी, आरिफ सैफी, अनवार सैफी, वसीम सैफी, सरफराज सैफी, मोहसिन सैफी, रहीसुद्दीन खान, हाजी शब्बीर सैफी आदि रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:28 IST
Meerut News: समिति के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए #AppointmentLettersWereHandedOverToTheCommittee'sOffice-bearers. #SubahSamachar
