Kangra News: एआई कोर्स के लिए 10 तक करें आवेदन
धर्मशाला। अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत जिला कांगड़ा में पात्र अभ्यर्थियों से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं से जुड़े कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक रखी गई है। इसके अलावा ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग सहायक के तीन माह के कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता बारहवीं निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का अनुसूचित जाति वर्ग से होना, हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया स्नातक एवं बारहवीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होगी। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रशिक्षुओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण केंद्र हिप्पा और नाइलेट कंप्यूटर लैब, डीसी ऑफिस परिसर कांगड़ा (धर्मशाला) में स्थापित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जिला कल्याण अधिकारी, कांगड़ा (धर्मशाला) या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:15 IST
Kangra News: एआई कोर्स के लिए 10 तक करें आवेदन #KangraNewsHpNews #SubahSamachar
