हरियाणा सुपर-100: इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2026-27 के तहत हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम में जोड़ी गई 100 अतिरिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक (शैक्षणिक) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर सरकारी स्कूलों के पात्र विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। 23 जुलाई को अंतिम परिणाम होगा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा, जबकि 12 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होगी, जिसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्रों के लिए दूसरे स्तर की परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित होगी और 23 जुलाई को अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। 25 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं चयनित छात्रों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी।निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को पात्र छात्रों को प्रेरित कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र छात्र तक इसकी जानकारी पहुंचाने को कहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा सुपर-100: इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaSuper-100 #ExamForSuper100 #SubahSamachar