Panipat News: रंगदारी के मामलों में जांच में जुटी सीआईए व एसटीएफ

पानीपत। चार दिन में भाजपा पार्षद समेत पांच कारोबारियों से 24 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। सीआईए और एसटीएफ करनाल व सोनीपत की टीमों को भी लगाया गया है। टीमें अलग-अलग नंबरों की डिटेल खंगाली रही हैं। वहीं, कारोबारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा मनोनीत पार्षद के आईबीएम अस्पताल समेत सभी कारोबारियों के घरों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। पानीपत में पिछले पांच दिन में पांच अलग-अलग व्यक्तियों कॉल कर 24 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। जिनमें भाजपा के मनोनीत पार्षद एवं आईबीएम अस्पताल मालिक डाॅ. गौरव, रविंद्रा अस्पताल के कर्मचारी, मिठाई व्यापारी, इसराना के दो कारोबारियों को अलग-अलग कॉल किए गए। सभी को लारेंस गैंग के रणदीप के नाम से कॉल आई थी। पुलिस टीमों ने शनिवार को दिनभर जांच की। जिस नंबर से कॉल आई उसकी डिटेल खंगाली जा रही है। सोनीपत पुलिस ने शनिवार को पांच शूटरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य पानीपत में भी सक्रिय हैं। जिनका काम रेकी करना और फायरिंग की वारदात को अंजाम देना है। बढ़ाई गई सुरक्षा : जिन-जिन कारोबारियों से रंगदारी मांगी गई है। उन्हें सुरक्षा दी गई है। आईबीएम अस्पताल, रविंद्रा अस्पताल पर गार्द तैनात की गई है। इसके साथ ही कारोबारियों को भी सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं। पुलिस टीमें शहर में संदिग्ध गतिविधियों से पर नजर रख रही हैं। जिले में नाकों पर भी पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: रंगदारी के मामलों में जांच में जुटी सीआईए व एसटीएफ #ApplicationForCylinderForWeddingWillHaveToBeGivenOneWeekInAdvance. #SubahSamachar