Panipat News: शादी में सिलिंडर के लिए एक सप्ताह पहले देना होगा आवेदन

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। प्रशासन ने शादी समारोह में व्यावसायिक सिलिंडर के लिए नियम तय कर दिए हैं। इसके लिए एक सप्ताह पहले आवेदन करना होगा। वहीं प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाकर नंबर जारी कर दिया है। गैस के साथ तेल की मांग भी लगातार बढ़ रही है। पेट्राेल पंपों पर खपत दोगुना हो गई है। तेल कंपनी बढ़ी मांग पर तेल नहीं दे रही हैं। पिछले सामान्य खपत पर ही तेल दिया जा रहा है। ऐसे में पंप संचालकों की चिंता लगातार बढ़ रही है।प्रशासन ने एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनधिकृत उपयोग पर सख्ती कर दी है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी श्याम लाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ कंट्रोल रूम नंबर 114 (फोन : 0180-2653850) पर निरीक्षक एवं उप-निरीक्षक की टीम तैनात किया गया है। किसी भी शिकायत या सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिले में आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी गैस या पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना मिले तो तुरंत कंट्रोल रूम पर सूचित करें। डीएफएससी दिव्या ने बताया कि संबंधित आयोजकों को कम से कम एक सप्ताह पहले आवेदन देना अनिवार्य होगा, ताकि समय पर गैस सप्लाई उपलब्ध करवाई जा सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: शादी में सिलिंडर के लिए एक सप्ताह पहले देना होगा आवेदन #ApplicationForCylinderForWeddingWillHaveToBeGivenOneWeekInAdvance. #SubahSamachar