Agra News: शुल्क के नाम वसूली और बिना लाइसेंस व्यापार में घिरे मंडी अफसर
आगरा। शुल्क के नाम वसूली और बिना लाइसेंस व्यापार कराने के गंभीर मामले में मंडी समिति के अफसर घिर गए हैं। भ्रष्टाचार की शिकायत पर शासन स्तर पर मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शासन ने शिकायत करने वाले कारोबारी के खिलाफ भी बिना लाइसेंस कारोबार करने की जानकारी तलब की है।दरअसल, घटवासन निवासी राजीव अग्रवाल ने तत्कालीन मंडी सचिव शिव कुमार राघव और सेवानिवृत्त मंडी निरीक्षक हरीबाबू के खिलाफ एक लाख रुपये मंडी शुल्क के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाया था। आरोप की शुरुआती जांच में शासन ने पाया कि प्रकरण में एक ओर जहां एक लाख रुपये के भ्रष्टाचार की बात कही गई है। वहीं, यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता कई वर्षों से बिना लाइसेंस फर्म का संचालन कर रहा था और मंडी समिति के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में शिकायतकर्ता और अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। शासन से मिली शिकायत पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जांच के आदेश दे दिए हैं।शिकायत से खुला मिलीभगत का मामलासंबंधित फर्म सालों से बिना वैध लाइसेंस के मंडी में व्यापार कर रही थी और तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया। शासन ने मामले में निर्देश दिए हैं कि जांच आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि दोषी अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।वर्जनशासन से एक आईजीआरएस के संबंध में आख्या मांगी गई है। प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। - मनीष बंसल, जिलाधिकारी, आगरा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 03:00 IST
Agra News: शुल्क के नाम वसूली और बिना लाइसेंस व्यापार में घिरे मंडी अफसर #APMCOfficialsEmbroiledInControversyOverIllegalFeeCollectionAndUnlicensedTrading #SubahSamachar
