Panipat News: अनु ने चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
पानीपत। पानीपत की अनु ने तमिलनाडु के चेन्नई शहर में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-छह में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसमें प्रदेश के आठ एथलीट पदक जीता है। एथलेटिक्स हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान, फरीदाबाद खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। हरियाणा एथलेटिक्स अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता तमिलनाडु के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई। इसमें प्रदेश के खिलाडि़यों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। हरियाणा एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि रोहतक की निधि रानी ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक, भिवानी के कृष्ण कुमार ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और पानीपत की अनु ने महिला वर्ग 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। भिवानी के बालकिशन ने तीन किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में रजत पदक और प्रमोद ने जेवलिन थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता। सोनीपत के अंशु धनखड़ ने शाट पुट इवेंट में कांस्य पदक, साहिल सिलवाल ने जेवलिन थ्रो इवेंट में कांस्य पदक और शाकिर ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:54 IST
Panipat News: अनु ने चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक #AnuWonGoldIn1500mRaceInChennai #SubahSamachar
