Gurugram News: राजीव चौक से सोहना चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी

महापौर राजरानी मल्होत्रा के निर्देशानुसार हो रही कार्रवाई, टीम ने मार्ग किया अतिक्रमणमुक्तअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा राजीव चौक से सोहना चौक तक विशेष सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। यह अभियान महापौर राजरानी मल्होत्रा के निर्देशानुसार जनहित में चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान निगम टीम ने सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ियों एवं अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाया। साथ ही पूरे कॉरिडोर में व्यापक सफाई अभियान चलाकर कचरा एवं मलबा हटाया गया, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना, यातायात बाधाओं को दूर करना व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों को समाप्त करना है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि हटाए गए अतिक्रमण दोबारा न हो सकें।यह अभियान अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. जयवीर यादव की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से जारी रखी जाए और नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।मेयर राजरानी मल्होत्रा ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें तथा शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के इस प्रयास में भागीदार बनें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 16:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: राजीव चौक से सोहना चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी #Anti-encroachmentDriveContinuesForTheSecondDayFromRajivChowkToSohnaChowk #SubahSamachar