Jind News: पीएम श्री विद्यालय पाजू कलां में चलाया नशा मुक्ति अभियान
सफीदों। जींद पुलिस ने पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव पाजू कलां में ड्रग्स, साइबर अपराध, यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया। नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस नशा तस्करों एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और समाज के सहयोग से ही नशामुक्त हरियाणा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने का संदेश दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 19:52 IST
Jind News: पीएम श्री विद्यालय पाजू कलां में चलाया नशा मुक्ति अभियान #Anti-drugCampaignConductedAtPMSHRIVidyalayaPajuKalan. #SubahSamachar
