Balrampur: चिकित्सा बिल पास कराने के एवज में मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय के कर्मी को दबोचा

यूपी के बलरामपुर में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने कार्रवाई की। सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पर प्रतिहस्ताक्षर कराने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। कार्रवाई निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने की। मोहनलाल जायसवाल पुत्र स्व. रामप्यारे जायसवाल निवासी फुलवरिया, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। वह वर्तमान में सीएमओ कार्यालय, बलरामपुर में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balrampur: चिकित्सा बिल पास कराने के एवज में मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय के कर्मी को दबोचा #CityStates #Balrampur #Lucknow #UttarPradesh #BalrampurPolice #SubahSamachar