Haridwar News: दौड़ में अंशुमन और लंबी कूद में आरुषी प्रथम

हरिद्वार। योग स्थली खेल परिसर रोशनाबाद में जिला स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसे जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चंद्र पांडेय की ओर से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण पार्षद दीपक नौटियाल ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में अंशुमन प्रथम, चेतन कुमार द्वितीय, सक्षम द्विवेदी तृतीय रहे। भाला फेंक में अमन कुमार प्रथम, रवि द्वितीय, जैश पाल तृतीय रहे। लंबी कूद में चेतन कुमार प्रथम, देव द्वितीय, शिवम कश्यप तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में अंशुमन प्रथम, शिवम कश्यप द्वितीय, देव तृतीय रहे। गोला फेंक में प्रियांशु कुमार पंडित प्रथम, अभिषेक द्वितीय, जैश पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, वर्णिका परमार द्वितीय अंशिका तृतीय रहीं, भाला फेंक में प्रशंसा प्रथम, मोहिनी द्वितीय, वाणी तृतीय आईं। 600 मीटर दौड़ में आरुषी सैनी प्रथम, गुनगुन द्वितीय, अलकिया तृतीय रहीं। गोला फेंक में प्रशंसा प्रथम, मोहिनी द्वितीय, तनिषी तृतीय रहीं। लंबी कूद में आरुषी सैनी प्रथम, खुशी द्वितीय, गुनगुन तृतीय रहीं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, देवेंद्र सिंह कंडारी, मुकेश रावत, रामनिवास, प्रजापति कुकरेती, विक्रम सिंह, योगेश चौहान, अनुराग सिंह धमांदा, सोहनवीर सिंह, शुभम बोहरा, राजन राणा, अंकिता चौधरी, शिवानी नैथानी आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: दौड़ में अंशुमन और लंबी कूद में आरुषी प्रथम #AnshumanFirstInRaceAndAarushiFirstInLongJump #SubahSamachar