Rohtak News: मोखरा की अंशु ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। मोखरा गांव की पहलवान बेटी अंशु मलिक ने डब्ल्यूएफआई की ओर से सीनियर ओपन नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट-2026 में गोल्ड मेडल जीता है। अंशु मलिक शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 किलोग्राम भार वर्ग की महिला कुश्ती प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। अंशु के पिता राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में प्रतियोगिता आयोजित की गई। देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंशु इससे पहले भी वर्ष 2020, 2021 और 2022 में नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वर्ष 2025 में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी उसने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब अंशु आगामी खेलो इंडिया गेम्स की तैयारी में जुटी हुई है। बेटी ने अपनी शुरुआती प्रैक्टिस गांव में प्रसिद्ध पहलवान माडिया पहलवान के मार्गदर्शन में की। वर्तमान में वह रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि अंशु की सफलता के पीछे उसके दादा भीम सिंह का विशेष योगदान रहा है। अंशु के कोच मनदीप ने बताया कि अंशु बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। उसने अपनी लगन और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि गांव की सरपंच बिमला देवी ने उसे शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नरेश कुमार, सुरेश, सतीश और बिजेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने भी अंशु को बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: मोखरा की अंशु ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड #AnshuOfMokhraWonGoldInNationalWrestling #SubahSamachar