Karnal News: बाइक चोरी में एक और पकड़ा

करनाल। असंध न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सीआईए असंध की टीम ने दूसरे आरोपी साहिल निवासी गांव रहड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे ढोल चौक से काबू किया। इससे पहले पुलिस मामले में अजय कुमार को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए असंध प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि 26 जून को असंध न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। पूछताछ में साहिल की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने साहिल को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 03:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: बाइक चोरी में एक और पकड़ा #AnotherPersonCaughtInBikeTheft #SubahSamachar