Panipat News: हनी ट्रैप मामले में महिला वकील समेत तीन पर एक और प्राथमिकी

पानीपत। एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर 2.40 लाख रुपये की ठगी के मामले में थाना शहर पुलिस ने एक महिला अधिवक्ता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला अधिवक्ता पर इससे पहले भी मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी के मामले में खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी महिला इस मामले में जेल में बंद है। अब दूसरी प्राथमिकी दर्ज होने पर मुश्किल और बढ़ गई हैं। पीड़ित करीब छह महीने से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर काट रहा था। इसराना थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मई 2025 वह किसी काम से कोर्ट परिसर में गए थे। यहां पर उसे अंजु नाम की एक महिला मिली। महिला ने उसका नंबर ले लिया। शाम को व्हाट्सएप कॉल कर उसे एक फ्लैट पर बुलाया। महिला ने कहा कि मेरा तलाक हो चुका है, मेरा रिश्ता करा दो। इसी बीच वह उसे झांसे में लेकर अंदर कमरे में ले गई और अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वहां पर सोनू नाम का एक युवक आया और कहा कि मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। अगर बचना है तो 10 लाख रुपये दो। उसने इतने पैसे होने से इंकार किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उन्होंने महिला अधिवक्ता को बुला लिया। जिसने छह लाख रुपये में फैसला करा दिया। 2.40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वह उसे कार में बैठाकर कोर्ट परिसर पहुंचे और 100 रुपये के स्टांप पर तीन लाख रुपये लिखवाए। पैसे न देने पर उसे नोटिस भेज दिया। जिसे वह डर गया और हिमाचल प्रदेश चला गया। डर के कारण उसने पुलिस को शिकायत तक नहीं दी। बाद में पता चला कि राजेश ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है जिस कारण उसका हौंसला बढ़ा और उसने शिकायत दी। 19 मार्च को पीड़ित ने डीएसपी को बयान दर्ज कराए। उसके बयान के आधार पर शहर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: हनी ट्रैप मामले में महिला वकील समेत तीन पर एक और प्राथमिकी #AnotherFIRAgainstThreePeopleIncludingAWomanLawyerInTheHoneyTrapCase #SubahSamachar