Mandi News: पीलिया का एक और मामला, 244 पहुंचा आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लोगों को सावधानी बरतने की सलाहसंवाद न्यूज एजेंसीगोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ के तहत शुक्रवार को पीलिया का एक नया मामला सामने आया है। क्षेत्र में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 244 हो गई है। हालांकि, दो दिन पीलिया का कोई मरीज सामने नहीं आया था। इससे विभाग ने राहत की सांस ली थी। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। विभाग लोगों को स्वच्छ पानी पीने, पानी उबालकर इस्तेमाल करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहा है। बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने बताया कि पीलिया के प्रसार को रोकने के लिए विभाग नियमित रूप से पानी के सैंपल ले रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चला रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: पीलिया का एक और मामला, 244 पहुंचा आंकड़ा #AnotherCaseOfJaundice #TheFigureReaches244 #SubahSamachar