Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला व लड़ाई-झगड़ा में चोट मारने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

झज्जर। सीआईए झज्जर की टीम ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी नसीब निवासी रेढूवास को गिरफ्तार किया है। यह मामला गांव रेढूवास का है जहां पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते एक युवक पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया। सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि शास्त्री नगर बहादुरगढ़ निवासी हर्ष कुमार गौतम 10 जनवरी को अपनी नानी को लेने के लिए गांव रेढूवास गया था। इसी दौरान गांव में पहले से चली आ रही जमीन विवाद की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले हर्ष कुमार के साथ मारपीट की और बाद में उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान हर्ष बाल-बाल बच गया और उसे कोई गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हर्ष की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हर्ष के बयान के आधार पर थाना साल्हावास में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी नसीब निवासी रेढूवास को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला व लड़ाई-झगड़ा में चोट मारने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार #AnotherAccusedArrestedInTheCaseOfMurderousAttackAndInjuryInAFight #SubahSamachar