अन्नामलाई ने तैयार की विदाई की जमीन: शाह के साथ की लंबी चर्चा, अब तमिलनाडु में करेंगे इस्तीफे का एलान

तमिलनाडु में भाजपा का चेहरा अन्नामलाई ने मंगलवार को इस्तीफा तो नहीं दिया, मगर पार्टी नेताओं का दिल दुखाए बिना अपनी रुखसती की जमीन तैयार कर ली। गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महासचिव बीएल संतोष से अलग-अलग मुलाकात में अन्नामलाई ने नई सियासी राह पकड़ने के कारण गिनाए। साथ ही आश्वस्त भी किया कि उनकी नई सियासी धारा की नींव भाजपा की तरह ही हिंदुत्व और राष्ट्रवाद ही होगी। हालांकि गृह मंत्री ने उन्हें इंतजार करने की सलाह देते हुए उनसे दोबारा संपर्क करने की बात कही। अन्नामलाई की सबसे अहम मुलाकात गृह मंत्री शाह के साथ हुई। करीब एक घंटे की लंबी मुलाकात में अन्नामलाई ने उन्हें एक-एक कर अपनी नाराजगी के कारणों का हवाला दिया। तमिलनाडु की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी। विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक स्तर पर हुई चूक के बारे में बताते हुए अपनी नई पारी और इसकी जरूरत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तमिलनाडु में करेंगे इस्तीफे की घोषणा तमिलनाडु में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि चूंकि वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात बेहद सम्मानजनक वातावरण में हो रही थी। नेतृत्व उनकी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दे रहा था। ऐसे में अन्नामलाई ने तमिलनाडु में इस्तीफे की घोषणा करने का फैसला किया। अन्नामलाई ने संदेश दिया कि वह अब भी भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा के साथ हैं, मगर पार्टी ही द्रविड़ केंद्रित राजनीति के मोहपाश में अपनी विचारधारा से दूर हो गई। यह भी पढ़ें:कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन:आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, मंत्रिमंडल की सूची भी होगी साफ

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 04:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अन्नामलाई ने तैयार की विदाई की जमीन: शाह के साथ की लंबी चर्चा, अब तमिलनाडु में करेंगे इस्तीफे का एलान #IndiaNews #National #Annamalai #AmitShah #BjpResignation #TamilNaduPolitics #SubahSamachar