Kangra News: आयरनमैन स्पर्धा पूरी करने वाले अंजेश का शाहपुर में हुआ स्वागत
शाहपुर (कांगड़ा)। फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित आयरनमैन 70.3 सहनशक्ति प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर अंजेश जोशी घर लौटे आए हैं। कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी का गृह क्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रैत पहुंचने पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय लोगों के साथ अंजेश का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विधायक ने उन्हें शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। अंजेश ने गर्मी, उमस और तेज हवाओं जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए यह कठिन प्रतियोगिता 6 घंटे 13 मिनट 53 सेकंड में पूरी की। उन्होंने 30 से 34 वर्ष आयु वर्ग के 52 प्रतिभागियों के बीच 22वां स्थान प्राप्त किया, जबकि 470 अंतरराष्ट्रीय एथलीटों में 142वीं रैंक हासिल की। अंजेश जोशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।बता दें कि दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में शुमार आयरनमैन 70.3 में प्रतिभागियों को बिना रुके 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिल दौड़ और 21.1 किमी हाफ-मैराथन पूरी करनी होती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:52 IST
Kangra News: आयरनमैन स्पर्धा पूरी करने वाले अंजेश का शाहपुर में हुआ स्वागत #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
