Una News: अनिल कुमार बने टकारला स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष

बड़ूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला में वीरवार को एसएमसी गाइडलाइंस-2026 के तहत नई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। आयोजित आम बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति के सदस्यों का चयन किया गया। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। बैठक में अनिल कुमार को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा वीना रानी को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बख्शी ने नवनिर्वाचित समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: अनिल कुमार बने टकारला स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar